spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत निगम चुनाव का अंतिम दिन हुआ नामांकन:13 मेयर और 110 पार्षदों की लिस्ट; बीजेपी-कांग्रेस से नाराज प्रत्याशियों ने भरे पर्चे




सोनीपत नगर निगम मेयर और पार्षद चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन रहा। मिनी सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय में सुबह से ही उम्मीदवारों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी आखिरी दिन नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। मेयर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें अनल सिंघल निर्दलीय, आनंद कुमार इनेलो, दिव्यांक जैन ने कवरिंग कैंडिडेट बीजेपी, डॉ. कमलेश कुमार सैनी (निर्दलीय), हवा सिंह ( निर्दलीय), कमल दीवान (कांग्रेस), मेघा दीवान कवरिंग कैंडिडेट कांग्रेस, राजीव जैन बीजेपी , रमेशकुमार खत्री (निर्दलीय), संत धर्मवीर चोटिवाला निर्दलीय और सत्यवीर सिंह आप शामिल है। वहीं, 110 पार्षदों ने नामांकन भरा है। आखिरी दिन निर्दलीयों की संख्या बढ़ी नामांकन के अंतिम दिन सबसे ज्यादा हलचल निर्दलीय उम्मीदवारों को लेकर रही। कई ऐसे नेता, जिन्हें प्रमुख दलों से टिकट नहीं मिला, उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। इससे चुनावी मुकाबला और ज्यादा बहुकोणीय हो गया है। बीजेपी में भी टिकट कटने पर नाराजगी एक तरफ एक कांग्रेस पार्टी में जमकर नाराजगी चल रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी में भी टिकट वितरण को लेकर नाराजगी देखने को मिली। वार्ड नंबर 8 से पुनीत राई की टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर पार्टी के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच गरमाया माहौल नामांकन के दौरान विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला। उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन करते हुए समर्थकों के साथ पहुंचे, जिससे मिनी सचिवालय परिसर में पूरे दिन राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।
चुनाव हुआ दिलचस्प, मुकाबला बहुकोणीय बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से सोनीपत नगर निगम मेयर चुनाव अब पूरी तरह बहुकोणीय हो गया है। प्रमुख दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी परिणामों को प्रभावित करने की स्थिति में नजर आ रहे हैं, जिससे चुनावी समीकरण लगातार बदलते दिख रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles