spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:शादी में जा रहे भतीजे के देखा; ड्राइवर मौके से फरार, इलाज के दौरान हुआ डेड




सोनीपत के पुरखास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
शादी में जाने के दौरान हुआ हादसा
कुनाल ने शिकायत में बताया कि वह अपने घर से शादी में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल पर निकला था। जब वह पुरखास रोड पर गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा, तो वहां भीड़ लगी हुई थी। मौके पर जाकर देखा तो उसके चाचा गौतम सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे और उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त थी।
गौतम को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए और जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके से फरार
प्रत्यक्ष परिस्थितियों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया और गौतम को गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घायल गौतम को तुरंत इलाज के लिए FIMS अस्पताल, सोनीपत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
पुलिस ने मृतक के भतीजे कुनाल की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर सोनीपत में दर्ज किया गया है।
सीसीटीएनएस तकनीकी कारणों से बदली धारा
पुलिस के अनुसार, CCTNS सिस्टम में धारा 106(1) BNS उपलब्ध न होने के कारण मामला धारा 106 BNS के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच अधिकारी को आगे की कार्रवाई के लिए नियुक्त किया गया है।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles