spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उचाना आंगनवाड़ी केंद्र में स्कूल रेडीनेस मेला:3 से 6 वर्ष के बच्चों को दी विशेष शिक्षा, खेल-खेल में सीखने का मौका




जींद जिले में उचाना नपा के वार्ड नंबर-1 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना, उनके सामाजिक एवं भाषा कौशल को मजबूत बनाना तथा उन्हें विद्यालयी वातावरण के लिए तैयार करना था। इस अवसर पर नगर पालिका की वाइस चेयरमैन सुमन देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंजू के मार्गदर्शन में किया गया। मेले के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं। रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया इनमें रंग एवं आकार पहचान, कहानी वाचन, चित्रकला, गीत-संगीत और व्यवहारिक शिक्षा से जुड़ी रोचक गतिविधियां शामिल थीं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों के लिए भी जागरूकता सत्र आयोजित इसके साथ ही, अभिभावकों के लिए भी जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में उन्हें बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और समग्र विकास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभिभावकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों की शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुपरवाइजर मनीषा, संतोष रानी, सुशीलवती, मधुबाला, नीलम देवी, मुकेश देवी, सीमा, ऊषा रानी, सुनीता, मिनाक्षी, सुमित्रा और शीला सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles