spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सुजानपुर में छबील लगाते परिवार के घर चोरी:दिनदहाड़े मोबाइल-नकदी लेकर फरार हुआ चोर; वारदात CCTV में कैद




सुजानपुर में पोस्ट ऑफिस के पास एक घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात उस समय हुई जब घर के मालिक और उनके परिवार के सदस्य दुकान के बाहर ठंडे पानी की छबील सेवा में व्यस्त थे। एक चोर घर में घुसकर मोबाइल और हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घर पर नहीं था कोई चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित प्रणव शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान घर के पास ही स्थित है। बुधवार को उन्होंने राहगीरों के लिए दुकान के बाहर ठंडे जल की छबील लगाई थी। परिवार के सदस्य वहीं सेवा में लगे हुए थे, तभी पीछे से एक युवक उनके घर में दाखिल हुआ। मोबाइल और नकदी पर किया हाथ साफ
चोर ने घर में रखा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और करीब 6 से 7 हजार रुपये की नकदी चुरा ली और मौके से फरार हो गया। प्रणव शर्मा के अनुसार, जब परिवार के सदस्यों को चोरी का पता चला तो उन्होंने तुरंत आसपास तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पूरी घटना सामने आई। पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद प्रणव शर्मा ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles