spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में तापमान 46 डिग्री पार:10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कल आंधी-बारिश की संभावना; हिसार में वाटर कूलर के पास गंदगी जमी




हरियाणा में हीटवेव और बढ़ते टेमपरेचर के बाद भी विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर बंद पड़े हैं। कई जगहों पर वाटर कूलर के पास गंदगी जमा है। बस स्टैंड, पार्कों और मुख्य बाजार में पीने के पानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। प्रदेश में अधिकतम तापमान औसत से 4.2 डिग्री C अधिक चल रहा है। बुधवार को रोहतक का तापमान 46.6 डिग्री रहा। इसके साथ ही हिसार, भिवानी और नारनौल का टेमपरेचर 45 डिग्री क्रॉस कर गया। मौसम विभाग ने कल 4 जिलों में आंधी और ओले का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित 10 जिलों में हीटवेव और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 4 शहरों का तापमान 45 डिग्री से अधिक हरियाणा के 4 प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान बुधवार को 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया है। रोहतक का तापमान 46.6°C दर्ज किया गया जो हरियाणा में सबसे अधिक रहा। वहीं नारनौल का पारा 45.5°C, हिसार का 45.0°C और भिवानी का 45.0°C दर्ज किया गया है। आज इन जिलों में ओरेंज व येलो अलर्ट रहेगा मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) दक्षिण और पूर्वी हिस्सों के जिले जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में हीटवेव और धूलभरी आंधी को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर और पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज हवाएं चलने की संभावना है। जानिए प्रदेश में कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान… अधिकतम तापमान औसत से 4.2°C ज्यादा हरियाणा में बुधवार को अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 0.9°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2°C अधिक बना हुआ है। रोहतक में पारा रिकॉर्ड 46.6°C पर पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा नारनौल में 45.5°C, हिसार व भिवानी में 45°C और अंबाला में 44°C तापमान दर्ज किया गया। सभी प्रमुख शहरों में शुष्क मौसम के साथ लू का दौर जारी है। रात में मामूली राहत, पर उमस बरकरार राज्य के न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.6°C की मामूली गिरावट देखी गई है, जो फिलहाल सामान्य के आसपास ही है। बुधवार सुबह दर्ज आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज पर 21.6°C रहा। वहीं करनाल में 23.0°C और हिसार में 24.5°C रहा, जबकि रोहतक और चरखी दादरी में रात का तापमान 28.1°C दर्ज किया गया। ग्राफिक्स में समझिए, 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles