Related Posts

सिलिकॉन से तैयार किया भगत सिंह का पोर्ट्रेट




सिलिकॉन मटीरियल में ज्यादातर पोर्ट्रेट या इंसानी स्टैच्यू तैयार किए जाते हैं। इसमें स्किन से मिलता-जुलता मटीरियल सिलिकॉन इस्तेमाल होता है, जिसमें बालों और चेहरे की झुर्रियों को भी दिखाया जा सकता है। पंजाब कला भवन-16 में डार सोसायटी द्वारा चल रही कला प्रदर्शनी में स्कल्प्टर गुरप्रीत धूरी का बनाया ऐसा ही स्कल्प्चर सबका ध्यान खींच रहा है। यह शहीद भगत सिंह का पोर्ट्रेट है, जिसे सिलिकॉन में बनाया है। ध्यान से देखने पर ये बिल्कुल चेहरे का एहसास देता है, जिसमें मूंछे, आंखें, पलकें, हल्की दाढ़ी सब असल का एहसास देती है। गुरप्रीत पहले भी कई फिल्मों के लिए भी ऐसे स्कल्प्चर बना चुके हैं। उन्होंने बताया- यह काफी डिटेलिंग का काम होता है, जिसमें पहले क्ले से इसका मोल्ड तैयार किया जाता है। इसके बाद इस पर लिक्विड फॉर्म में सिलिकॉन की परत चढ़ाई जाती है। इसमें सबसे बड़ी मुश्किलात डिटेलिंग में आती है, जिसमें चेहरे की शेप के बाद आंखों का सही डिजाइन, मूछों और बालों के अलावा चेहरे पर दिखने वाली लाइन और नैन नक्श बनाए जाते हैं। गुरप्रीत ने इससे पहले सिद्धू मुस्सेवाला पर आधारित सिलिकॉन पोर्ट्रेट भी तैयार किया और इसे उनके घर पर लगवाया। बोले- आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए इस तरफ ग्रोथ के काफी विकल्प हैं, जहां वह फिल्मों के भव्य दृश्यों को काफी असल रूप से दिखा सकते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें