सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी नेताओं पर तंज कसा है। इस बार पार्टी की मीटिंग के दौरान मंच पर कुर्सी का विवाद है। बताया जा रहा है कि मंच पर आगे उन दो नेताओं को कुर्सी दे दी गई, जो पार्टी छोड़कर गए थे और वापस कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। उन दो नेताओं को कांग्रेस की मंजी ठोकने वालों की संज्ञा दी है। इसे लेकर विधायक गोकुल सेतिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाली है, जिसमें लिखा है कि हमारी कुर्सी हमारे प्रधान ने जानबूझकर आखिरी लाइन में लगवाई गई और इस तरह जो अपमानित करेगा, वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम किसी से दबने वाले नहीं है। दरअसल, हाल ही में हरियाणा कांग्रेस पार्टी के नए प्रभारी संजय दत बनाए गए हैं। इसके चलते चंडीगढ में जनरल मीटिंग रखी गई थी। उस दौरान मंच पर पहली पंक्ति में पूर्व सीएम एवं नेता-प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रभारी संजय दत, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी सैलजा और अन्य सीनियर नेता मौजूद थे। इसमें सभी विधायकों व सीनियर नेताओं को बुलाया गया था।
जानिए पोस्ट क्या लिखा बीजेपी की मलाई चाटकर कल हमारी कांग्रेस की मंजी ठोकने वाले 2 साथी टाइम से आकर सबसे अगली लाइन में बैठ गए जब स्टेज और हॉल पूरी तरह खाली था और लंबे-लंबे प्रवचन पेलने लगे। अब बिल्ली बताएगी हमे दूध की उसने राखी कैसे करी थी।
हमारे प्रधान जी ने मेरी और मेरे साथी देवेंद्र हंस (गुहलाचिका विधायक) की पर्ची जानबूझकर आख़िरी लाइन में लगवाई और उन लोगों की एमएललो के आगे लगवाई जो पार्टी को तेल देने वाले थे।
हाँ मैंने पर्ची फाड़ी अपनी कुर्सी की भी और मेरे साथी एमएलए की कुर्सी की भी और आगे आकर ख़ुद भी बैठा और उन्हें भी बिठाया।
साहब हम दब्बू नहीं हज़ारों लोगों का विश्वास जीतकर यहाँ तक आए हैं कोई इस प्रकार से अपमानित करेगा तो ना आज बर्दाश्त करें ना कल ना हमे किसी प्रकार का कोई लालच।
Source link
