![]()
सिरसा लोकसभा सीट से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा आज शनिवार को सिरसा दौरे पर रहेंगी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक पहुंचेगी। यहां जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मीटिंग लेंगे। पहले वह आमजन की जनसमस्या सुनेंगी और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मीटिंग का समय रखा है। यह मीटिंग बरनाला रोड स्थित स्थानीय पंचायत भवन में रखी गई है। प्रशासन की ओर से तैयारी कर ली गई है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। पुलिस की ओर से भी सख्त की गई है। शहर के अलावा सभी हलकों से आमजन अपनी समस्या लेकर आएंगे। 10 बजे के बाद लोगों की भीड़ जुटना शुरू होंगी। देखना होगा कि कांग्रेस के सभी विधायक इस मीटिंग में आंएगे या नहीं। इनेलो विधायक भी पहुंचने के आसार है। सभी अधिकारी रहेंगे उपस्थित इस दौरान मीटिंग में संबंधित विभाग अपनी योजनाओं और कार्य की विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे। डीसी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी विधायक, जिला परिषद चेयरमैन और अन्य अधिकारियों को निमंत्रण दिया गया है। इस खबर को बाद में अपडेट किया जाएगा। विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा इस बार सैलजा की अधिकारियों से पिछली मीटिंग के दौरान विभिन्न मुद्दों पर जो चर्चा हुई थी, उन पर भी जवाब लिया जाएगा। इससे पहले मार्च माह में दिशा की मीटिंग हुई थी। उस दौरान शहर में सीवरेज, पेयजल समस्या एवं टूटी सड़कों से लेकर और सरकारी स्कूलों में विभिन्न संसाधनों की कमी के आदि मुद्दे उठाए गए। इन पर सांसद ने अधिकारियों से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के लिए कहा था।
Source link
सिरसा में MP सैलजा का दौरा आज:दिशा बैठक में विकास कार्यों की होगी समीक्षा; कांग्रेस-इनेलो MLA आने के आसार







