Related Posts

सिरसा में सरसों-जौ खरीद में मिली गड़बड़ी:फीस चोरी पकड़ी, मार्केट कमेटी टीमों का निरीक्षण, 95 हजार का जुर्माना




सिरसा में इन दिनों अनाज मंडियों में गेहूं खरीद को लेकर दावे फेल नजर आ रहे हैं। सरकार व प्रशासन की शर्तों के चलते किसानों को कई तरह की दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। इसे लेकर मार्केट कमेटी की टीमों की ओर से सोमवार को जिले की विभिन्न मंडियों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सरसों, जौ खरीद में अनियमितताएं पाई गई। टीम ने संबंधित आढ़तियों/व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। सिरसा में मार्केट कमेटी सचिव ने 6 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया, जहां पर 2346 क्विंटल सरसों की 1,47,928 रुपए मार्केट फीस चोरी पकड़ी। इस पर 73,970 रुपए की पेनल्टी लगाई गई। ऐसे ही मार्केट कमेटी डबवाली सचिव ने डबवाली में निरीक्षण किया तो 505 क्विंटल सरसों खरीद में अनियमितता पाई गई। जिस पर 31,905 रुपए की मार्केट फीस और 7,976 रुपए की पेनल्टी लगाई गई। कालांवाली और डिंग मंडी भी मिली गड़बड़ी सचिव की टीम ने एक अन्य मामले में 194 क्विंटल सरसों की गेट पास न बनने पर चोरी पकड़ी, जिसकी 11,545 रुपये मार्केट फीस बनती है, जिस पर मार्केट कमेटी कालांवाली सचिव द्वारा 3,901 रुपये की पेनल्टी लगाई गई। साथ ही मार्केट कमेटी डिंग सचिव की टीम द्वारा 230 क्विंटल सरसों एवं 380 किलो जौ की खरीद में कमियां मिलने पर 20,063 रुपये मार्केट फीस तथा 10,028 रुपये की पेनल्टी लगाई गई। डीएमईओ बोले- सरसों और जौ खरीद में मिली गड़बड़ डीएमईओ राहुल कुंडू ने बताया कि इस प्रकार विभिन्न मंडियों में कुल 3275 क्विंटल सरसों एवं 380 क्विंटल जौ की खरीद में अनियमितता पाए जाने पर कुल 2,11,441 रुपये की मार्केट फीस की चोरी पकड़ते हुए 95,875 रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें