![]()
सिरसा जिले के डबवाली शहर थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ बाइक पर घर से निकला था। बाद में उसकी बाइक, जूते और बच्ची का स्कूल बैग राजस्थान नहर के किनारे मिले, जिससे परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव चौटाला निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई दयाराम (30) अलीका पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। करीब आठ साल पहले दयाराम ने गांव चौटाला की दर्शना से प्रेम विवाह किया था। उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी रितिका है। बिना बताए घर से निकला शिकायत के मुताबिक, लगभग 10 दिन पहले दयाराम की पत्नी दर्शना अपने पिता के साथ मायके चली गई थी। इसके बाद से दयाराम मानसिक रूप से परेशान था। बीती रात वह अपनी बेटी रितिका को बाइक पर साथ लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गया। परिजनों ने बताया कि रात करीब 10 बजे तक दयाराम से फोन पर बात हुई थी। हालांकि, अगले दिन दोपहर तक उसने फोन नहीं उठाया और बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया। तलाश के दौरान राजस्थान नहर के किनारे उसकी मोटरसाइकिल, जूते, बच्ची का स्कूल बैग और सैंडल पड़े मिले। परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि दयाराम ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी, या उसे किसी ने छिपा रखा है, अथवा वह स्वयं कहीं चला गया है। उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की है। थाना शहर डबवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Source link
सिरसा में युवक लापता, नहर किनारे मिली बाइक:डेढ़ साल की बेटी भी गायब, बिना बताए घर से निकला, परिजनों को सुसाइड का शक







