![]()
मृतक युवक संदीप कुमार का फाइल फोटो
सिरसा में एक युवक पर कुछ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया और उस पर चाकू से वार किए गए। हमले में युवक की मौत हो गई। मृतक युवकी की पहचान 22 वर्षीय संदीप कुमार, वार्ड 29 के संजय कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल
.
ऐसे में मृतक संदीप के परिजनों का आरोप हे कि संदीप किसी लड़की से फोन पर बात करता था और उनके बारे में लड़की के घरवालों को भी पता था। इसके बावजूद पता नहीं क्या ऐसा हुआ। लड़की के परिवार वालों ने उसे सोमवार रात को बुलाया था। उसी दौरान संदीप पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी हत्या को अंजाम दे दिया। उस वक्त लड़की का भाई भी मौजूद था। परिजनों की मांग है कि पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे दुर्गा माता मंदिर के पास की है। संदीप रात को दुर्गा माता मंदिर की ओर गया था। वहां पर दो लड़के खड़े थे, जिन्होंने संदीप के पीठ, हाथ व पेट पर चाकू से वार कर फरार हो गए। उनके पास तेजधार हथियार थे। इसके बाद उसे नजदीकी निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान आज मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। अभी मामले में पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।







