![]()
सिरसा जिले के मंडी डबवाली में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बठिंडा जिले के गांव फुल्लो मिठ्डी निवासी गुलाब सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक मानसिक परेशानी से परेशान था। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट के ड्राइवर कुलवंत सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।
Source link
सिरसा में पंजाब का युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत:मानसिक रूप से परेशान चल रहा, शव को बठिंडा भिजवाया गया







