सिरसा में एक कंपनी के कर्मचारी को डंडों से पीट दिया गया। कर्मचारी को सिर व शरीर पर काफी चोटें लगी और हाथ में फ्रैक्चर आ गया। उक्त कर्मचारी अपनी कंपनी की वार्षिक मीटिंग में शामिल होने के लिए आया हुआ था। उसी वक्त कंपनी के बाकी कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, झगड़े के बाद कर्मचारी रिसोर्ट से बाहर आ गया। वहां पर आई20 कार में सवार होकर दो से तीन युवक आए और आते ही उसे घेर लिया और डंडों से मारना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घायल कर्मचारी के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी हमलावर युवकों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जानिएं पूरा मामला क्या है पुलिस को दी शिकायत में गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि वह चोला मंडल कंपनी में काम करता है। उनकी कंपनी की बीतें दिन मंगलम रिसोर्ट सिरसा में वार्षिक मीटिंग थी। जिसमें करीब 130 कर्मचारी आए हुए थे। ये मीटिंग देर शाम 7 बजे तक चली थी। रात 9 बजे सभी कर्मचारी वहां से चले गए थे। आखिर में वह 5-6 कर्मचारी ही वहां पर मौजूद थे। उसी वक्त चकराईयां निवासी अनिल सिहाग व सुरेंद्र सिंह के साथ कहासुनी हो गई। उन्होंनें उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी उसकी कंपनी के बाकी कर्मचारी वहां आ गए और उसे वहां से बाहर ले आए। इसके बाद वह मंगलम रिसोर्ट के बाहर रोड पर आकर खड़ा हो गया। इतने में आई20 गाड़ी वहां आई, जिसका नंबर उसे ध्यान नहीं रहा। गाड़ी में तीन लड़के उतरे, जिनमें एक का नाम दीपु जाखड़ा था। उन्होंने उससे आते ही पूछा कि गुरविंद्र कौन है और कहा, तेरी ही अनिल के साथ लड़ाई हुई थी। उसके हां बोलते ही एक लड़का बेसबॉल लेकर आया और उस पर वार कर दिया। उसके सिर व हाथ पर वार किए, जिससे हाथ में फ्रैक्चर आ गया। उसके शरीर पर भी चोट लगी। जब वह नीचे गिर गया तो वे उसे छोड़कर फरार हो गए। उसका बहनोई उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचा, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद वे घर चले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
Source link
सिरसा में कंपनी कर्मचारी को डंडों से पीटा:वार्षिक मीटिंग में शामिल होने आया था, रिसोर्ट से बाहर आते ही घेरा
