spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा की विवाहिता से राजस्थान में मारपीट:आरोप-दहेज के 2 लाख नकदी डिमांड, फोन छीना, 7 साल पहले हुई थी शादी




सिरसा की एक विवाहिता से राजस्थान में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला से दहेज के नाम पर दो लाख रुपए की डिमांड रखी और पूरा न करने पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। महिला का फोन भी छीन लिया गया और उसे घर पर रखने से मना कर दिया। अब अपने मायके में रहती है। जानकारी के अनुसार, करीब सात साल पहले महिला की राजस्थान के नीम का थाना क्षेत्र निवासी युवक से शादी हुई थी। तब से मनमुटाव चल रहा है। अब महिला इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच में शामिल होने को बुलाया। जांच में पाया कि दोनों पति-पत्नी के बीच शादी के बाद घरेलू बातों को लेकर झगड़ा व मनमुटाव रहने लगा। जिस कारण दोनों पति-पत्नी अलग रहने लगे। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करना पाया गया है। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानिएं पूरा मामला क्या है पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2019 को राजस्थान के जयपुर में हुई थी। उसके माता-पिता ने हैसियत के अनुसार शादी में खर्च किया था। शादी के कुछ दिन ठीक रहा। मगर उसके ससुराल वाले दान-दहेज से खुश नहीं थे और बाद में उन्होंने ताने मारने शुरू कर दिए। एक सवा साल बाद उसने बेटी को जन्म दिया और डिलीवरी का खर्च भी उठाने से मना कर दिया। शिकायत में बताया, वे लड़का पैदा न होने पर ताने मारने लगे। मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना करने लगे। उनके बीच पंचायत भी हुई और उनके बीच राजीनामा हो जाता। उसके पिता नकद रुपए की मांग पूरी की है, पर सोने की मांग पूरी नहीं की और ज्यादा पैसों की मांग करने लगे। पहले वे दिल्ली में रहते थे और ननंद से झगड़े के बाद वापिस सिरसा आ गए। उसका बाद में राजीनामा हो गया। मार्च 2025 में उसके पति ने उससे दो लाख रुपए की डिमांड की और कहा, नया कारोबार शुरू करना है। जब उसने मना किया तो उसके साथ झगड़े पर उतर आया और मारपीट की। डायल 112 के बुलाने पर पुलिस वाले उनको समझाकर चले गए। पुलिस के जाने के बाद उसका फोन छीन लिया और मारपीट की। उसने किसी रिश्तेदार के घर शरण ली और अपने पिता को फोन कर बताया। उसके पिता उसे ससुराल पहुंचे, परंतु उसे घर पर रखने से मना कर दिया। वह अपने मायके आ गई और अब यहीं रह रही है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles