अमेरिका के लास वेगास में 5 जून को आयोजित ज्वेलरी ट्रेड शो जेकेसी में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को समर्पित पेंडेंट आकर्षण का केंद्र बना है। न्यूयॉर्क स्थित ज्वेलरी कंपनी की तरफ से प्रदर्शित इस कस्टम पेंडेंट ने प्रदर्शनी में पहुंचे कारोबारियों, डिजाइनरों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
सिद्धू मूसेवाला को समर्पित इस विशेष पेंडेंट की शुरुआती कीमत 2 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 1.7 करोड़ रुपए) रखी गई थी। कंपनी के अनुसार इस पेंडेंट में 81.92 कैरेट प्राकृतिक हीरे जड़े गए हैं।
इसके निर्माण में 14 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है और इसका कुल वजन लगभग 400 ग्राम है। दावा है कि यह एक प्रीमियम कस्टम ज्वेलरी पीस है, जिसे खास तौर पर सिद्धू मूसेवाला की याद में तैयार किया गया है।
तैयार करने वाली कंपनी ने बताया कि पेंडेंट को बेहद बारीकी से तैयार किया गया है। इसमें पगड़ीधारी आकृति को दर्शाया गया है, जो सिद्धू मूसेवाला की पहचान से जुड़ी है। पूरी डिजाइन में बड़ी संख्या में चमकदार रत्न जड़े गए हैं, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ जाती है। मौत के बाद भी बढ़ रही सिद्धू की फैन फॉलोइंग
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पेंडेंट का वीडियो साझा करते हुए इसे सिद्धू मूसेवाला की याद को समर्पित बताया। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है। ज्वेलरी विशेषज्ञों का मानना है कि किसी कलाकार को समर्पित इस तरह की विशाल और विशेष ज्वेलरी तैयार करना उसकी लोकप्रियता और सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाता है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के सालों बाद भी दुनिया भर में उनके प्रशंसकों की संख्या लगातार बनी हुई है और यह पेंडेंट उसके वर्ल्ड फेमस होने का एक उदाहरण है। भारतीय लोगों ने सिद्धू का पेंडेंट खरीदने को लेकर दिखाया क्रेज
प्रदर्शनी में मौजूद इंडियन लोगों से पूछा गया कि क्या आप इसे जानते हैं। इस पर लोगों ने कहा कि हां ये पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हैं लेकिन अब इनकी डेथ हो चुकी है। लोगों ने सिद्धू का बनाया गया पेंडेंट खरीदने का भी क्रेज दिखाया। इसके बाद कंपनी के एक प्रतिनिधि ने सिद्धू मूसेवाला का ट्रेक भी मोबाइल पर बजाया और पेंडेंट की कीमत बताई। बातचीत में एक व्यक्ति ने सिद्धू मूसेवाला को भारतीय रैपर बताते हुए कहा कि उनकी उनके गाने दुनिया भर के प्रशंसकों के मोबाइल फोन में मौजूद हैं।
Source link
