Related Posts

साइबर ठगों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित:लोहारू में OTP शेयर न करने की अपील, अनजान लिंक से सतर्क रहने की चेतावनी




भिवानी जिले के लोहारू क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने स्पष्ट किया है कि साइबर फ्रॉड करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों की जल्द ही पहचान कर धरपकड़ की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग कभी बैंक अधिकारी बनकर, तो कभी केवाईसी अपडेट, लॉटरी या इनाम के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं। साइबर ठगी की वारदातों को लेकर पुलिस गंभीर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस विभाग इन मामलों को गंभीरता से ले रहा है। साइबर टीम के माध्यम से तकनीकी जांच तेज कर दी गई है। मुरारी लाल ने बताया कि जिन लोगों ने साइबर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया है, उनकी लोकेशन और पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने लोगों से की अपील थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करें। ठगी की सूचना पुलिस को जल्द देने की अपील यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। लोहारू पुलिस क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चला रही है। लोगों को सतर्क रहने के लिए किया प्रेरित इसके तहत गांव-गांव और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें