Related Posts

सांसद संधू ने एससी वर्ग के लिए लोन का मुद्दा उठाया




चंडीगढ़| राज्यसभा में सांसद सतनाम सिंह संधू द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय एमएसएमई राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि अप्रैल 2016 में शुरू हुई ‘स्टैंड-अप इंडिया’ योजना के तहत पंजाब में 2021-22 से 2024-25 के दौरान एससी/एसटी वर्ग के 1,418 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष-वार आंकड़ों में 2021-22 में 153, 2022-23 में 321, 2023-24 में 327 और 2024-25 में 617 ऋणी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना का उद्देश्य एससी/एसटी और महिला उद्यमियों को 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का ऋण देकर ग्रीन-फील्ड उद्यम स्थापित करने में मदद करना है। राज्य में वित्तीय साक्षरता शिविरों के जरिए जागरूकता बढ़ाने और एससी/एसटी स्टार्टअप्स को 85% तक क्रेडिट गारंटी कवरेज देकर बिना गारंटी ऋण सुलभ कराने के प्रयास जारी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें