![]()
संगरूर में एक स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल फोन और पर्स छीनने लिया। पीडि़त की शिकायत और बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शाम करीब 5:15 बजे गांव ईलवाल से खुरानी जाने वाले मोड़ के पास हुई। पीडि़त ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी और आरोपियों का हुलिया बताया था। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है। स्कूटी को टक्कर मार कर गिराया पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी स्कूटी पर गांव ईलवाल से बालिया लौट रहा था। इसी दौरान, एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए और उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। गिरने के बाद, मोटरसाइकिल सवार युवकों में से दो उसके पास आए। उसके मोबाइल और पैसे छीन लिए। आरोपियों का हुलिया और नाम बताए, जिससे पुलिस को हुई आसानी
एक युवक ने, जिसने नारंगी रंग की लाइनदार शर्ट पहनी थी, पीड़ित की जेब से मोबाइल फोन छीन लिया। दूसरे युवक ने, जिसने सफेद शर्ट पहनी थी, उसकी पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में आधार कार्ड, बेटे अमनदीप सिंह के वकालत संबंधी कार्ड और कुछ नकदी थी। घटना के समय, तीसरा युवक, जो काले-हरे रंग की टी-शर्ट पहने मोटरसाइकिल पर बैठा था, उसने अपने साथियों को ‘कमलप्रीत सिंह और हरविंदर सिंह, चलो जल्दी, लोग आ रहे हैं’ कहकर भागने को कहा। एक आरोपी ने तीसरे युवक को ‘अरसदीप सिंह’ कहकर मोटरसाइकिल स्टार्ट करने का निर्देश दिया। इसके बाद तीनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव घराचों की ओर फरार हो गए।
Source link
संगरूर में स्कूटी सवार से मोबाइल-पर्स छीना:बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारकर गिराया, फिर की वारदात, पुलिस ने तीन को पकड़ा







