spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

संगरूर में युवक से 10 हजार रुपये छीने, एक गिरफ्तार:सहायता मांगने के लिए रोका, फिर की लूट, दूसरे आरोपी तलाश में छापेमारी




पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम क्षेत्र में लूटपाट की एक घटना सामने आई है। यहां बाइक सवार एक युवक से दो बदमाशों ने 10 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पीड़ित गौतम कुमार पुत्र परमानंद निवासी इंदिरा बस्ती, सुनाम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर भुटाल कलां से खंडेबाद की ओर जा रहा था। जब वह ड्रेन पुल पार कर भुटाल कलां की सीमा में पहुंचा, तो रास्ते में दो युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। इसपर उन्होंने बाइक रोक दी। 1500 रुपए जरूरत के लिए मांगे और पूरे रुपए छीन कर भागे गौतम के अनुसार उसके रुकने पर दोनों युवक पास आए। आरोपियों ने गौतम कुमार से कहा कि उन्हें 1500 रुपये की जरूरत है। गौतम ने मदद के लिए अपनी पिछली जेब से 500-500 रुपये के 20 नोट निकाले, जिनकी कुल राशि 10 हजार रुपये थी। जैसे ही वह 1500 रुपये देने लगा, दोनों आरोपियों ने उसके हाथ से पूरी नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी दोनों युवकों की पहचान बरिंदर सिंह उर्फ बब्बी निवासी खंडेबाद और बलदेव सिंह उर्फ आसू निवासी लहल खुर्द के रूप में हुई। पीड़ित ने शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बरिंदर सिंह उर्फ बब्बी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बलदेव सिंह उर्फ आसू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles