Related Posts

संगरूर में पिकअप से 4 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद:हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू की




संगरूर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मूनक पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद कर हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पिकअप गाड़ी में भुक्की चूरा पोस्त की तस्करी कर टोहाना की ओर से मूनक आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सहायक थानेदार मेजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने शाम करीब 6:30 बजे गांव रामपुरा गुजरां की सीमा के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान बताए गए नंबर का पिकअप वाहन वहां पहुंचा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर भुक्की चूरा पोस्त बरामद तलाशी में वाहन से 4 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो दोनों फतेहाबाद, हरियाणा के गांव भौड़िया खेड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नशीले पदार्थ के स्रोत और इसे किसे सप्लाई किया जाना था, इसका पता लगाया जा सके। साथ ही, इस तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की सक्रियता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बरामद पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें