![]()
बहादुरगढ़ में रोहतक की लापता महिला संध्या का शव मंडोठी क्षेत्र में मिलने के मामले में कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, लेकिन घटना की जांच किस दिशा में आगे बढ़ी और अब तक क्या तथ्य सामने आए, इस पर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। संध्या के परिजनों ने 1 जून को रोहतक में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके चार दिन बाद 5 जून को मंडोठी-टांडा हेड़ी मार्ग के पास एक गड्ढे में कपड़ों में लिपटा महिला का शव बरामद हुआ था। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में 9 शव की पहचान संध्या के रूप में हुई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला की पहचान होने के बाद भी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। आसौदा थाना प्रभारी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा रूटीन कार्रवाई कर दी गई है। उनका कहना है कि मामला रोहतक से जुड़ा हुआ था। कई सवाल छोड़ रही है घटना रोहतक से लापता महिला झज्जर के मंडोठी गांव तक कैसे पहुंची? उसकी मौत झज्जर में हुई या शव को यहां लाकर फेंका गया? यह हत्या है या आत्महत्या? यदि हत्या है तो आरोपित कौन हैं और हत्या का कारण क्या है? शव कपड़ों में लिपटा हुआ क्यों मिला? फोरेंसिक जांच में क्या तथ्य सामने आए? महिला के अंतिम समय में उसके संपर्क में कौन लोग थे? जांच पर उठ रहे सवाल शव मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। ऐसे में सवाल यह भी है कि उन साक्ष्यों से जांच को क्या दिशा मिली। पहचान होने के बाद भी मामले में किसी संदिग्ध, गिरफ्तारी या ठोस जांच परिणाम की जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार अब पूरे मामले की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की पुलिस जांच पर टिकी है। रिपोर्ट से मौत के कारण और समय को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल मंडोठी में मिला यह शव कई सवाल छोड़ गया है, जिनके जवाब मिलने का इंतजार परिजनों के साथ-साथ आम लोगों को भी है।
Source link
शिकायत के 4 दिन बाद मिला था शव, हुई पहचान:रोहतक की महिला की मंडोठी में मिली थी लाश, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा







