Related Posts

शाहपुर में अफीम सहित पंजाब का तस्कर अरेस्ट:नशा विरोधी अभियान में पुलिस का एक्शन; नाकाबंदी में स्विफ्ट से हुई बरामदगी




कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 42 ग्राम अफीम बरामद कर पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 5 जून को शाहपुर थाना की पुलिस टीम द्रमण बाजार पुल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बतीसमील की तरफ से शाहपुर आ रही एक स्विफ्ट कार (नंबर: PB13BN4782) में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत द्रमण पुल के पास नाकाबंदी कर दी। नाके पर जैसे ही संदिग्ध स्विफ्ट कार पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब कार और चालक की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 42 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रगट सिंह (42 वर्ष) पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है, जो उड़दन, अजनाला, जिला अमृतसर (पंजाब) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस थाना शाहपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 17 के तहत एफआईआर संख्या 60/26 दर्ज की गई है। जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार गश्त, नाकाबंदी और खुफिया तंत्र के जरिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह खेप कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें