Related Posts

वोटर लिस्ट में नाम कंफर्म करवाने एक ही नोटिस मिलेगा:फतेहाबाद में DC ने दी जानकारी; 15 जून से घर-घर आएंगे बीएलओ




फतेहाबाद में 5 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए 1 जुलाई तक को योग्यता तिथि माना जाएगा। यानी कोई नागरिक 1 जुलाई को 18 साल का होगा, तो वह अपना वोट बनवाकर एसआईआर में शामिल हो सकेगा। एसआईआर अभियान को लेकर डीसी डॉ.विवेक भारती ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि माना गया है। यानी जो नागरिक इस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।
इस अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना और गलत, डुप्लीकेट या अपात्र नामों को हटाकर मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल नाम काटने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि मतदाता सूची के वैज्ञानिक शुद्धिकरण का अभियान है। 15 जून से घर-घर आएंगे बीएलओ
अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर एनुमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और उन्हें वापस एकत्रित करेंगे। इसी दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा तथा निधन, स्थान परिवर्तन या अन्य कारणों से अपात्र हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दे सकेंगे आपत्तियां
कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनके निस्तारण के बाद 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें