तिगांव थाना क्षेत्र में भिवाड़ी निवासी वॉलीबॉल प्लेयर युवक मोनू की हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किशोर सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, 20 मई को राजस्थान के सैदपुर, भिवाड़ी निवासी मोनू के साथ तिगांव गांव में बेरहमी से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल मोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता भीम सिंह की शिकायत पर थाना तिगांव में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी अपराध शाखा सेक्टर-65 को सौंपी गई थी। खेतों पर लेकर जाकर बंधक बनाकर पीटा जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुलभूषण ने मोनू को खेतों के पास देखा था। इसके बाद उसने अपने बेटे को फोन कर मौके पर बुलाया। कुलभूषण का बेटा अपने ताऊ के बेटे रोनक के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा और मोनू को अपने साथ खेतों में स्थित घर पर ले गया। आरोप है कि वहां मोनू के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोनक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस कर रही है मामले की जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अब तक कई आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है। घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
वॉलीबॉल प्लेयर हत्याकांड में किशोर सहित दो गिरफ्तार:फरीदाबाद में लड़की से प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी मारपीट, राजस्थान का रहने वाला था मृतक
