spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

विश्व साइकिल दिवस पर फरीदाबाद में साइकिल रैली:निगम मेयर ने दिखाई हरी झंडी. बोली- साइक्लिंग को दिनचर्या का हिस्सा बनाओ




फरीदाबाद में फिट इंडिया मूवमेंट और विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा रविवार को सेक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में “संडेज ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित साइकिल रैली को मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइक्लिंग स्वास्थ्य के लिए जरूरी इस अवसर पर मेयर ने कहा कि साइक्लिंग केवल एक खेल या व्यायाम का माध्यम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नियमित साइक्लिंग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, साथ ही प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। फिट इंडिया अभियान बना जनआंदोलन मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा फिट इंडिया अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री अपने विभिन्न कार्यक्रमों और संवादों के माध्यम से युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार और नगर निगम फरीदाबाद भी नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं। सभी साइक्लिंग प्रयोग करें उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में साइक्लिंग, योग और अन्य शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें, ताकि स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। कार्यक्रम में नागरिकों, विद्यार्थियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवा क्लबों, खेल प्रेमियों और साइक्लिंग उत्साही लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नियमित रूप से फिटनेस गतिविधियों को अपनाने का संकल्प भी लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles