इंटरनेशनल ओपन वॉटर तैराक पठानकोट के विनायक महाजन को आज रेफर एनजीओ ने सम्मानित किया। महाजन ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित ‘लेक जिनेवा क्लासिक’ ओपन वॉटर इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया है। यह चैंपियनशिप ‘लेक जिनेवा स्विमिंग एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें 14 देशों के तैराकों ने भाग लिया। विनायक ने 13 किलोमीटर की यह दूरी 3 घंटे 19 मिनट 6 सेकंड में पूरी की। वह इस प्रतियोगिता को जीतने वाले पहले भारतीय और सबसे तेज़ तैराक बन गए हैं। रेफर एनजीओ के हेड ऑफिस में आयोजित सम्मान समारोह में विनायक को सिरोपा और एक यादगार तोहफा भेंट किया गया। इस अवसर पर उनकी मां श्रीमती मेघना महाजन और कोच श्री चंदन महाजन भी उपस्थित थे। विनायक ने फ्रीस्टाइल में नया राज्य रिकॉर्ड बनाया विनायक महाजन पंजाब के सर्वश्रेष्ठ तैराकों में से एक रहे हैं। उन्होंने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में नया राज्य रिकॉर्ड बनाया है। वह पंजाब से एकमात्र ओपन वॉटर तैराक हैं, जिन्हें पंजाब स्विमिंग एसोसिएशन ने दो बार स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) से अनुशंसित किया है। वर्तमान में, विनायक आगामी ‘खेलो इंडिया’ और SFI राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रेफर एनजीओ के अध्यक्ष, श्री दीपक गुप्ता ने कहा कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करना है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पठानकोट, पंजाब और देश का नाम रोशन करते हैं। पिछले महीने भी, यूपीएससी सीडीएस परीक्षा में देश भर में पहला स्थान प्राप्त करने वाले जसनूर सिंह को सम्मानित किया गया था।
Source link
विनायक महाजन ने लेक जिनेवा क्लासिक में पहला स्थान पाया:13 किमी की अंतरराष्ट्रीय ओपन वॉटर चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने
