![]()
भिवानी जिले के लोहारू शहर में रेलवे रोड स्थित शास्त्री पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति नग्न अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उपनागरिक अस्पताल लोहारू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी मिलते ही लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पहचान के लिए शव को फिलहाल शव गृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि मामले की प्रथम दृष्टया जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो या कोई उसे पहचानता हो, तो तुरंत लोहारू पुलिस थाना में संपर्क करें। इससे मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सकेगी।
Source link
लोहारू के पार्क में नग्न पड़ा मिला व्यक्ति:अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस पहचान कराने में जुटी







