spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

'लॉरेंस गैंग टारगेट करने पर जिम-ऑनर की हत्या':हरियाणवी गैंगस्टर की प्लानिंग, सरपंच फायरिंग का दोषी मानता था; UK मेड पिस्टल से 10 गोलियां मारीं




हरियाणा के हांसी में हुई जिम संचालक कपिल रेढू मर्डर केस में कई नई खुलासे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कपिल की हत्या UK मेड पिस्टल से की गई। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। मर्डर केस में लॉरेंस गैंग की एंट्री होने के बाद अब पुलिस विदेशी फंडिंग की भी जांच में जुटी है। विदेशी पिस्टल होने की वजह से लॉरेंस गैंग का नाम स्ट्रोंगली सामने आ रहा है। हांसी पुलिस के अधिकारी ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया- कपिल सुंदर टकला, लॉरेंस गैंग को टारगेट कर रहा था, उसने गैंग से जुड़े कुछ लोगों पर गोलियां चलवाई थीं। कनाड़ा में बैठे सुंदर ने हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग की मदद से कपिल का मर्डर करवाया। गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने कपिल पर करीब 10 राउंड फायर की थी। वहीं, पुलिस लव-मैरिज करने वाली युवती गरिमा बामल के भाई से भी पूछताछ कर रही है। पहले जानिए…कैसे मिले थे गरिमा और कपिल अब पढ़िए, गैंगवार में कैसे गई कपिल की जान… सरपंच के घर गोली चलवाई 25 फरवरी 2025 को बदमाशों ने हांसी के गांव शेखपुरा के सरंपच और गांव ढाणी पुरिया में गोलियां चलाई थीं। इसमें शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लादी को डराने व धमकाने का प्रयास किया गया था। इससे अगले दिन गांव ढाणी पुरिया में गोली चलाई गई। जिम में रची गई साजिश लॉरेंस गैंग से जुड़ा सुंदर टकला इन दोनों घटना के पीछे कपिल की भूमिका मानता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि कपिल के जिम में ही इन घटनाओं की साजिश रची गई। सुंदर तब से ही कपिल की हत्या की प्लानिंग कर रहा था। आरोपियों की फोटो सामने आई सुंदर ने इसके लिए 2 शूटर हायर किए, जिन्होंने 11 जून को जिम से कुछ दूरी पर कपिल की हत्या कर दी। पुलिस ने बदमाशों की एक फोटो भी जारी की है। जिसमें आरोपी बाइक पर जाते नजर आ रहे हैं। एक आरोपी ने हेलमेट पहना है, जबकि दूसरे ने कंधे पर बैग टांगा है। कपिल पर हत्या का केस दर्ज था कपिल रेढू पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट और लड़ाई झगड़े के 4 अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। कपिल पर 2023 में सदर थाना में पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2024 में भी सदर थाना हांसी, 2023 में बास थाना में 302 (हत्या) और 2024 में हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ। सरपंच सहित 4 के खिलाफ FIR कपिल की मां अजाने बाली की शिकायत पर मर्डर की FIR दर्ज हो गई है। 4 नामजद आरोपियों में शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लादी का भी नाम है। लादी हांसी जिला सरपंच एसोसिएशन का प्रधान है। इसके अलावा लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी उर्फ हरी बॉक्सर, मध्धो और ढाणी पुरिया सुन्दर के नाम हैं। ————— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा-जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारी,VIDEO:एक साल पहले लव-मैरिज हुई, साले से पूछताछ चल रही; लॉरेंस गैंग की भी एंट्री हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे जिम संचालक कपिल रेढू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए हमलावर ने ताबड़तोड़ करीब 10 राउंड फायरिंग की। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त जिम संचालक लड़के-लड़कियों को रैंप पर वार्म-अप करा रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles