spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री को लेकर अब एक्शन में पुलिस:केंद्र सरकार को पत्र लिखा पत्र, प्रसारण पर लगे रोक; वड़िंग ने PM को लिखा पत्र




27 अप्रैल को ZEE5 पर रिलीज होने वाले लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री को लेकर अब पुलिस एक्शन में आ गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। साइबर क्राइम शाखा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा कि कि फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाई जाए।
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A(1) लागू करने की मांग की है। यह धारा सरकार को संप्रभुता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के हित में ऑनलाइन कंटेंट ब्लॉक करने का अधिकार देती है। ट्रेलर को वैश्विक स्तर पर ब्लॉक करने की भी मांग पुलिस ने इस सीरीज़ के ट्रेलर को वैश्विक स्तर पर ब्लॉक करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इससे सार्वजनिक व्यवस्था पर असर पड़ सकता है, युवाओं में कट्टरपंथ बढ़ सकता है और संगठित अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रोक लगाने की मांग की है। -यह खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles