spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में 6 साल की बच्ची का अपहरण:घर के बाहर से ले गई मां, कुछ घंटों में किया बरामद; किडनेपिंग का केस दर्ज




लुधियाना में एक पारिवारिक विवाद उस समय पुलिस केस में बदल गया, जब 6 वर्षीय बच्ची अचानक अपने दादा-दादी के घर के बाहर से लापता हो गई। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई। जांच के दौरान सामने आया कि बच्ची को उसकी मां अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया क्योंकि बच्ची के पिता की पिछले वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है और उसके बाद से बच्ची अपने दादा-दादी के पास रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि मां ने अपनी एक सहयोगी के साथ मिलकर बच्ची को घर के बाहर खेलते समय अपने कब्जे में लिया। शिकायत मिलने के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने महिला और उसकी सहयोगी के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी महिलाएं फरार बताई जा रही हैं, जबकि पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। दादा की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान मान नगर, डाबा निवासी गुलसफा के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपनी सहयोगी नुकानो की मदद से बच्ची को गुलाबी बाग स्थित उसके दादा-दादी के घर के बाहर से अपने साथ ले लिया। उस समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पिता की मौत के बाद दादा-दादी के पास रह रही थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता इरफान की वर्ष 2025 में कथित रूप से आत्महत्या के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से बच्ची अपने दादा-दादी के पास रह रही थी। परिवार ने उस समय गुलसफा पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। बच्ची के लापता होने से मचा हड़कंप
17 जून को बच्ची के दादा मोहम्मद यामीन ने थाना टिब्बा पुलिस को शिकायत दी कि उनकी पोती घर के बाहर खेल रही थी, लेकिन कुछ देर बाद अचानक गायब हो गई। परिवार ने आसपास तलाश की तो पता चला कि गुलसफा अपनी एक महिला साथी के साथ बच्ची को अपने घर ले गई है। पुलिस ने घर से किया सुरक्षित बरामद
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुलसफा के घर पर दबिश दी। जांच के दौरान बच्ची घर के अंदर सुरक्षित मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर परिवार के हवाले कर दिया। मां और सहयोगी की तलाश जारी
मामले की जांच कर रहे थाना टिब्बा के एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि बच्ची की सुरक्षा को लेकर परिजनों ने गंभीर चिंता जताई थी। शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस ने गुलसफा और उसकी सहयोगी नुकानो के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2), 137(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles