spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में 2 नाबालिग लड़कियां लापता:जन्मदिन का सामान लेने निकलीं थी, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका; CCTV खंगाल रही पुलिस




लुधियाना के जमालपुर इलाके से दो नाबालिग लड़कियों के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियां घर से जन्मदिन का सामान लेने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। दोनों किशोरियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताजपुर रोड पर जन्मदिन का सामान खरीदने गई थी शिकायतकर्ता ज्योति देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी आशिका कुमारी (13 साल) 26 मई 2026 को अपनी सहेली खुशी कुमारी (16) के साथ घर से ताजपुर रोड पर जन्मदिन का सामान लेने गई थी। काफी देर तक दोनों जब वापस घर नहीं लौटीं तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों लड़कियों को गलत मंशा से अपने कब्जे में लेकर कहीं छिपाकर रखा हुआ है। CCTV खंगाल रही पुलिस मामले में थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और दोनों लड़कियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles