spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में स्कूल प्रिंसिपल पर FIR दर्ज:दूसरी कक्षा के छात्र को किया प्रताड़ित,पढ़ाई करने की बजाए रिसेप्शन पर अकेले को बैठाते




लुधियाना के ब्राउन रोड स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर दूसरी कक्षा के छात्र को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। बच्चे के पिता की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रिंसिपल छात्र के साथ मारपीट करता था, उसे धमकाता था और पढ़ाई करवाने की बजाय स्कूल में अलग-अलग कमरों तथा रिसेप्शन पर अकेला बैठाकर मानसिक रूप से परेशान करता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया है। ब्राउन रोड पर है स्थित स्कूल जानकारी मुताबिक ब्राउन रोड स्थित सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सैमुअल के खिलाफ एक छात्र को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का यह मामला है। थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे के व्यवहार में बदलाव से हुआ शक पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर, ब्लॉक-14, फील्ड गंज निवासी भारत भूषण ने बताया कि उनका बेटा गीतांश सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। शिकायतकर्ता के अनुसार स्कूल के प्रिंसिपल सैमुअल उनके बेटे के साथ मारपीट करते थे और उसे धमकाते भी थे। आरोप है कि पढ़ाई करवाने की बजाय बच्चे को कई बार रिसेप्शन पर अकेला बैठा दिया जाता था। इसके अलावा उसे स्कूल के अलग-अलग खाली कमरों में बैठाकर मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया जाता था। बच्चे के व्यवहार में आए बदलाव से उन्हें शक हुआ। बच्चे से जब पूछा गया तो उसकी ओर से बताई गई घटनाओं के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच की। जांच के दौरान आरोपों को गंभीर मानते हुए थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल सैमुअल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles