![]()
लुधियाना में मस्जिद परिसर के बाहर बनी दुकान में आग लगा दी गई। जिससे धार्मिक पुस्तकें और सामान जल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें तीन युवक बाइक पर सवार होकर आत दिखे। इसनमें से एक युवक ने बाइक से उतर कर दुकान के बाहर पेट्रोल छिड़का, इसके बाद आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां पर कोई मौजूद नहीं था। थाना दरेसी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मस्जिद की ओर किराए पर मिली थी दुकान पुलिस को दी शिकायत में अब्दुल रज्जाक, जो केंद्रीय सुन्नी नूरी जामा मस्जिद, गली नंबर-4, संतोख नगर, न्यू शिवपुरी में किरायेदार और मस्जिद के सेवादार हैं, ने बताया कि मस्जिद की ओर से उन्हें एक दुकान दी गई थी। इस दुकान में वह मुस्लिम धर्म से जुड़ी किताबें और मस्जिद में इस्तेमाल होने वाला सामान बेचते थे। शिकायत के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की रात उन्हें गली से शोर सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो उनकी दुकान में आग लगी हुई थी। आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। अब्दुल रज्जाक ने बताया कि आग में धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ और उनकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखे घटना के बाद मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। शिकायत के मुताबिक, फुटेज में तीन युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए। आरोप है कि उन्होंने दुकान पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाई और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298, 299, 326(एफ), 326(जी), 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना दरेसी पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। ******** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में रंजिश के चलते छात्र का अपहरण: परिवार बोला- जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए, मारपीट की; गाड़ी में तोड़फोड़ की
जालंधर के गोपाल नगर इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक युवक के अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ युवक उनके छोटे बेटे को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
लुधियाना में मस्जिद के बाहर दुकान फूंकी:बाइक से आए युवक, पेट्रोल डालकर आग लगाई, कई धार्मिक किताबें जलीं, VIDEO सामने आया







