लुधियाना के थाना टिब्बा क्षेत्र की न्यू नेशनल कॉलोनी में बच्चों के आपसी झगड़े के बाद दो गुटों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला के साथ गली में मारपीट की गई। पीड़ित महिला सीमा ने आरोप लगाया कि 10 से 15 लोगों ने उसे घेरकर पीटा। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने घर की छत से घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति बोला- पत्नी को गंभीर चोटें आईं महिला के पति राज नारायण के अनुसार, मारपीट में सीमा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। राज नारायण ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना टिब्बा के जांच अधिकारी एएसआई राविंदर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है।
Source link
लुधियाना में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप:महिला को 10 लोगों ने घेरकर पीटा, वीडियो सामने आया; पुलिस जांच में जुटी
