spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में ढाबे पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं:4-5 राउंड फायर, हफ्ते पहले मांगी थी ₹50 लाख की फिरौती; शगनप्रीत के नाम से आई कॉल




खन्ना में जीटी रोड स्थित ललहेड़ी चौक के पास ‘प्रेम ढाबा’ पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई। हमलावर बाइक पर आए और ढाबे के बंद शटर पर चार से पांच गोलियां दागकर फरार हो गए। घटना के समय आसपास के लोग मौजूद थे। ढाबे के पास स्कूटर रिपेयरिंग का काम करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह अपनी दुकान पर आते ही गोलियों की आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि दो युवक बाइक पर आए और ढाबे की ओर फायरिंग करने लगे। हमलावर फायरिंग के बाद ललहेड़ी रोड की ओर फरार हो गए। घटना के पीछे रंगदारी का मामला इस घटना के पीछे रंगदारी का मामला सामने आया है। ‘प्रेम ढाबा’ के मालिक को लगभग एक सप्ताह पहले एक कॉल आई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को शगनप्रीत सिंह बताया था। उसने ढाबा मालिक से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। आशंका है कि इसी कारण डर फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई है। शगनप्रीत सिंह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर है और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में रहता है। वह वहीं से फिरौती की मांग करता है। कुछ समय पहले उसने अपने गिरोह के माध्यम से पायल अनाज मंडी में एक आढ़ती की दुकान पर भी फायरिंग करवाई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles