![]()
लुधियाना के टैगोर नगर स्थित हीरो डीएमसी (Hero DMC) के पास एक्साइज विभाग की टीम ने देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि टैगोर नगर के एक रिहायशी इलाके में बड़े स्तर पर अवैध शराब का स्टॉक रखा गया है और यहीं से इसकी सप्लाई की जा रही है। सूचना को पुख्ता करते हुए विभाग की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से देर शाम बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के अंदर से शराब की पेटियां और भारी मात्रा में बोतलें बरामद हुईं।
होटल में कुक है आरोपी, लंबे समय से कर रहा था तस्करी रेड के दौरान पुलिस ने विष्णु नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विष्णु एक निजी होटल में कुक (रसोइया) के तौर पर काम करता है। वह पिछले काफी समय से इस इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। कुक के काम की आड़ में वह अवैध शराब की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। वह शाम के समय ग्राहकों को अवैध रूप से शराब सप्लाई करता था। इलाके में फैली सनसनी पॉश इलाके के पास हुई इस छापेमारी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक साधारण सा दिखने वाला युवक इतने बड़े गैर-कानूनी काम में संलिप्त हो सकता है। अधिकारियों का पक्ष: हमें गुप्त जानकारी मिली थी जिसके आधार पर यह रेड की गई। आरोपी विष्णु को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध शराब की खेप कहाँ से लाई गई थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।फिलहाल पुलिस और एक्साइज विभाग आरोपी से गहन पूछताछ कर रहे हैं ताकि शराब माफिया के बड़े लिंक तक पहुँचा जा सके।
Source link
लुधियाना में एक्साइज का छापा, शराब का जखीरा बरामद:होटल का कुक किराए के घर से चला रहा था काला धंधा, शाम को करता सप्लाई







