![]()
लुधियाना शहर के शिमलापुरी इलाके में रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई,जब एक तेज रफ्तार सफेद रंग की बलेनो कार ने रास्ते में आने वाले हर वाहन को टक्कर मारना शुरू कर दिया। दरअसल, यह कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक कार चोर की पुलिस से बचने की नाकाम कोशिश थी। आरोपी ने भागने के चक्कर में एक के बाद एक करीब 7 वाहनों को टक्कर मारी और अंत में बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया। चोरी की कार का लगा था ट्रैप, पुलिस को देख हुआ फरार जानकारी के अनुसार पुलिस को शिमलापुरी इलाके से एक सफेद रंग की बलेनो कार चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने कार को ट्रैक करने के लिए जाल बिछाया था। आज सुबह करीब 11:30 बजे जैसे ही पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। खुद को घिरा देख आरोपी शिमलापुरी की तंग गलियों और दशहरा ग्राउंड के पास गाड़ी को अंधाधुंध भगाने लगा। रास्ते में जो आया उसे उड़ाया: घर की दीवार भी तोड़ी पुलिस से पीछा छुड़ाने के चलते आरोपी ने कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान कार ने एक बुलेट और एक 100cc बाइक को जोरदार टक्कर मारी।
दो एक्टिवा और एक ऑटो को अपनी चपेट में लिया। और रास्ते में खड़ी दो अन्य गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं बेकाबू कार एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंत में बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा बीच से टूट गया। दशहरा ग्राउंड के पास पकड़ा गया आरोपी हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। एसएचओ (SHO) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चोरी की शिकायत पर पुलिस उसका पीछा कर रही थी। आरोपी ने बचने के लिए कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे संबंधित चौकी ले जाया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के साथ इस चोरी में और कौन-कौन शामिल था। गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन लोगों के वाहनों का भारी नुकसान हुआ है।
Source link
लुधियाना-कार सवार कार ने 7 वाहनों को मारी टक्कर:पुलिस कर रही थी पीछा, तंग गलियों में बेखौफ दौड़ाई गाड़ी; आखिर में अरेस्ट







