spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लिव-इन में रह रहे युवक की लाश मिली:मोहाली में घर में खून से सना पड़ा था, सिर पर चोट; युवती बोली- काम पर गई थी




मोहाली में युवक का शव उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। युवक पिछले 6 साल से युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना की सूचना युवती ने ही पुलिस हेल्पलाइन पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है। युवक की पहचान जसप्रीत (40) निवासी खरड़ के रूप में हुई है। वह सेक्टर-125 स्थित सन्नी एन्क्लेव में युवती के साथ रहता था। युवती ने पुलिस को बताया कि वह काम पर गई थी। शाम को जब घर पहुंची तो जसप्रीत जमीन पर खून से सना हुआ मिला। इसके बाद पुलिस के साथ मृतक के भाई गुरदीप सिंह को भी घटना की जानकारी दी गई। फरवरी में हादसे में हुआ था घायल
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि जसप्रीत का 5 फरवरी को बलौंगी क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ था। वह बाइक पर सवार था। हादसे में उसके माथे पर गंभीर चोट आई थी। इसके चलते उसे पीजीआई में इलाज करवाना पड़ा था। ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हुई
पुलिस के मुताबिक युवक बिस्तर पर सोया हुआ था। नीचे गिरने के दौरान वह सिर के बल गिरा, जिससे पुराना घाव फिर से खुल गया। उसकी आइब्रो के पास चोट का निशान मिला है। ज्यादा खून बहने से मौत हुई है। घटना के समय घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। कभी-कभी डिलीवरी बॉय का काम करता था
जिस घर में रहता था, वह उसकी मां के नाम पर है। परिजनों के मुताबिक, जसप्रीत बेरोजगार था। कभी-कभी ब्लिंकिट जैसी डिलीवरी सेवाओं में डिलीवरी बॉय का काम कर लेता था। फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। सिविल अस्पताल खरड़ में तीन डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। फिलहाल, मृतक के परिवार ने मामले में किसी साजिश की आशंका नहीं जताई है। शराब पीकर लोगों से करता था झगड़ा
सन्नी पुलिस चौकी के इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि जसप्रीत शराब पीने का आदी था। पहले भी लोगों से झगड़े करता रहा है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles