हरियाणा के यमुनानगर में पत्नी के घर ना लौटने पर उसके पति ने कीटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया। अब मामले में खुलासा हुआ है कि पति जसबीर (38) को 4 साल पहले ही पत्नी नीतू (35) के बॉयफ्रेंड का पता चल गया था। उसने बॉयफ्रेंड संग लगे पत्नी का फोन पर लगा सटेटस देख लिया था। पत्नी उससे मिलती रहती थी और हाल ही में लिव-इन में रहने रोहतक चली गई थी। पति इसी से परेशान था। पत्नी बीच-बीच में ससुराल आती तो दोनों में फिर झगड़ा हो जाता। पत्नी शादी के समय लाई दहेज का सामान बेड, अलमारी आदि अपने लिव-इन पार्टनर के घर ले जाना चाहती थी। इसके लिए वो अपने बॉयफ्रेंड से भी दबाव डलवाती थी। पत्नी और उसका बॉयफ्रेंड उसे लगातार धमकियां देने लगे, जिससे तंग आकर युवक ने बुधवार शाम यह कदम उठाया। कीटनाशक पीने के बाद वह तुरंत नीचे आया और परिजनों को बता दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। हालांकि, रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लव यू लड्डू सटेटस देखा… मृतक के भाई ने बताया कि जसबीर को उसकी पत्नी की बेवफाई का पता चार साल पहले ही लग गया था। उसने पत्नी के फोन में लगे लव यू लड्डू का सटेटस देख लिया था। उसमें पत्नी और बॉयफ्रेंड मोहित की फोटो थी, जिसमें दोनों ने बेड पर लेटकर सेल्फी ली थी। पत्नी ने अपने सटेटस में यह भी लिखा था कि मेरा सपना आखिरकार पूरा हो गया। मुझे अपनी मंजिल मिल गई है। तीन बहनों का इकलौता भाई था युवक मृतक की पहचान जसबीर सिंह (38) निवासी दामला के रूप में हुई है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई और दो बच्चों (10 और 12 साल के लड़के) का पिता था। ड्राइविंग का काम करता था। उसकी शादी 15 साल पहले यूपी की नीतू (35) से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में रिश्ते बिगड़ने लगे। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही मामले में जांच अधिकारी एसआई लखविंद्र ने कहा कि नीतू और उसके प्रेमी मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा जसबीर का मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है, जिससे मामले से जुडी कई बातें सामने आ सकती हैं।
Source link
