![]()
शिव सेना अखंड भारत की एक विशेष और महत्वपूर्ण बैठक बिलगा (नकोदर) में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता ने की। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यूथ विंग में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन के राजनीतिक स्टैंड को भी पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। इस मौके पर मौजूद संगठन के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट हरजिंदर बिल्ला और पंजाब प्रभारी सतपाल रल्ल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने तीनों युवा नेताओं को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी जिला व राज्य स्तरीय टीम का गठन करें और इसकी रिपोर्ट केंद्रीय आलाकमान को सौंपें। तीनों पदाधिकारियों ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय प्रधान का आभार जताया और निष्ठा से काम करने का भरोसा दिया। यूथ विंग में नई नियुक्तियां, लवित प्राशर को पंजाब यूथ विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) नियुक्त किया गया। सौरव जोशी को जालंधर यूथ विंग का जिला प्रधान (अध्यक्ष) बनाया गया। धीरज मेहमी को जालंधर यूथ विंग के वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई। हिंदू समाज की सुरक्षा और सम्मान पर जो खरा उतरेगा, समर्थन उसे ही: अजय मेहता आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों पर संगठन का रुख साफ करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता ने एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने घोषणा की कि शिव सेना अखंड भारत चुनावों में केवल उसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार का समर्थन करेगी, जो हिंदू समाज की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए धरातल पर ठोस और प्रभावी नीतियां पेश करेगा। अजय मेहता ने तीखे लहजे में कहा कि राजनीतिक दल केवल चुनावों के समय थोथे वादे करना बंद करें। उन्हें हिंदू समाज की सुरक्षा और विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप जनता के सामने रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देना किसी भी चुनी हुई सरकार का पहला कर्तव्य है। नीतियों के मूल्यांकन के बाद ही लिया जाएगा अंतिम फैसला मेहता ने आगे बताया कि चुनाव के मद्देनजर शिव सेना अखंड भारत सभी राजनीतिक दलों के घोषणापत्रों, उनकी पुरानी नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनके स्टैंड का गंभीरता से मूल्यांकन करेगी। संगठन केवल राष्ट्रहित, सामाजिक भाईचारे, धार्मिक स्वतंत्रता और आम जनता की सुरक्षा के मुद्दों पर ईमानदारी से काम करने की प्रतिबद्धता जताने वाले दलों के साथ ही खड़ा होगा। इस अहम बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेता गुरदीप बिट्टू, मोनू ओंकार नगर और जसवीर शीरा सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
Source link
लवित प्राशर शिवसेना अखंड भारत यूथ विंग उपाध्यक्ष बने:अजय मेहता बोले: चुनावों में हिंदू समाज की रक्षा करने वाली पार्टी का समर्थन







