spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक से भारत–ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते का पहला ऑर्डर रवाना:DGFT अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी; उद्योगों को निर्यात बढ़ाने का मिलेगा अवसर




भारत-ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद रोहतक से फास्टनर्स की पहली निर्यात शिपमेंट आज यूपीएस से ब्रिटेन के लिए रवाना की गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के अधिकारियों एवं यूपीएस के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ऑर्डर को रवाना किया। डीजीएफटी की सहायक निदेशक हेमलता हेड़ाऊ, सहायक निदेशक हीरा लाला, अनुभाग प्रमुख योगेंद्र मीणा ने कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता भारतीय विनिर्माण और निर्यात क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे विशेष रूप से एमएसएमई एवं विनिर्माण उद्योगों को वैश्विक बाजारों में नई संभावनाएं प्राप्त होंगी और भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता अधिक सशक्त होगी। समझौते से उद्योगों को निर्यात बढ़ाने का मिलेगा अवसर
योगेंद्र मीणा ने कहा कि इस समझौते से हरियाणा सहित पूरे देश के उद्योगों को निर्यात बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। फास्टनर उद्योग के लिए यह एक नए युग की शुरुआत है, जो मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। हरियाणा से पहली फास्टनर्स निर्यात शिपमेंट रवाना
यूपीएस के निदेशक अमित जैन ने कहा कि कंपनी के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के बाद हरियाणा से पहली फास्टनर्स निर्यात शिपमेंट ब्रिटेन के लिए रवाना की जा रही है। यह समझौता भारतीय उद्योगों के लिए नए व्यापारिक अवसरों के द्वार खोलेगा और देश के निर्यात को नई गति प्रदान करेगा। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में साबित होगा मील का पत्थर
अनुभाग प्रमुख योगेंद्र मीणा ने हरी झंडी दिखाकर फास्टनर्स की पहली निर्यात शिपमेंट को ब्रिटेन के लिए रवाना किया और इस उपलब्धि को भारतीय उद्योग, निर्यात क्षेत्र और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। योगेंद्र मीणा ने कहा कि आने वाले समय में निश्चित तौर पर निर्यात में बढ़ावा होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles