spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में गर्दन कटा शव मिलने का मामला:परिजनों ने 2 लोगों पर जताया शक, शराब पीने के बाद झगड़े में हत्या की आशंका




रोहतक के गांव इस्माइला में पानी की डिग्गी के पास पड़े गर्दन कटे शव के मामले में परिजनों ने दो लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। परिजनों का कहना है कि जिन लोगों के साथ मृतक ने शराब पी, उन्हीं के साथ झगड़ा होने के बाद हत्या की गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मृतक की पहचान गांव ईस्माइला निवासी 31 वर्षीय नीरज पुत्र जयपाल के रूप में हुई, जिसका शव पानी की डिग्गी में पड़ा हुआ था। लोगों ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की गर्दन को तेजधार हथियार से काटकर फेंका हुआ था, जिसकी गर्दन व धड़ दोनों अलग मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। कस्सी से गला काटने की आशंका
परिजनों के अनुसार नीरज का गला कस्सी से काटा गया है। देर रात को शराब पीने के दौरान ही उसके दो दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसमें हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। अन्य किसी के साथ नीरज की कोई दुश्मनी नहीं थी। बड़े भाई ने दो लोगों पर शक जाहिर किया
मृतक नीरज के बड़े भाई नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि नीरज अक्सर अपने दो दोस्तों के साथ रात को शराब पीता था। उन्हीं दोस्तों के साथ किसी बात पर कहासुनी हुई होगी, जिसके बाद दोस्तों ने ही हत्या की है। नरेश ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने टीमें गठित कर शुरू की छापेमारी
युवक की हत्या के मामले में पुलिस की तरफ से डीएसपी राकेश मलिक के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। वहीं, सांपला थाना एसएचओ, सीआईए स्टाफ की अलग-अलग टीम बननाकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। देर रात मर्डर किया, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि देर रात को मर्डर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने शक जाहिर किया है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, जिसके आधार पर आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles