spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोपड़ में बस की टक्कर से बाइकसवार बुजुर्ग की मौत:असंतुलित होने से पहियों के नीचे आया सिर, जालंधर के रहने वाले हैं




रोपड़ के गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब चौक के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिस सवार बुजुर्ग को एक निजी कंपनी की बस ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान मनजीत सिंह जोहल (72) पुत्र जगत सिंह, निवासी मीरापुर लोहर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। मनजीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल (PB-08-FF-6690) पर रोपड़ से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब चौक के नजदीक पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल की आगे जा रही एक निजी कंपनी की बस से टक्कर हो गई। बस के टायर के नीच आ जाने से हुई मौत टक्कर के बाद मनजीत सिंह संतुलन खो बैठे और बस के पिछले टायर के नीचे आ गए। यह बस नंगल से पटियाला की ओर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles