spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोपड़ में दलजीत सिंह चीमा का मान सरकार पर हमला:बोले- बिजली संकट और कानून-व्यवस्था पर सरकार फेल, 30 अप्रैल को हलका स्तर पर प्रदर्शन




रोपड़ में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने मंगलवार को पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बिजली संकट, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल रही है। चीमा ने घोषणा की कि इन मुद्दों को लेकर शिरोमणि अकाली दल 30 अप्रैल को पूरे पंजाब में हलका स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगा। रूपनगर में गुरुद्वारा सिंह सभा चौक के पास एक बड़ा धरना आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर बिजली समझौतों का अभाव और थर्मल प्लांटों के रखरखाव में लापरवाही के कारण राज्य को महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है। इसके बावजूद, आम जनता को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। मान सरकार पर साधा निशाना किसानों के मुद्दों पर डॉ. चीमा ने मंडियों में बारदाने की कमी और फसल उठान में हो रही देरी को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार उनके समाधान के बजाय अपनी राजनीतिक स्थिति बचाने में व्यस्त है। कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने रेलवे लाइन के पास हुए धमाके और गुरदासपुर में हुए ग्रेनेड हमले जैसी घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने इन घटनाओं को राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। डॉ. चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए उनके वादे पूरे नहीं हुए हैं। अंत में, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से पंजाब के विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए मिलकर काम करने की अपील की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles