रूपनगर के रहने वाले कुलविंदर सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि लॉटरी स्टाल पर पैसे खुले करवाने से उनकी किस्मत चमक जाएगी। 200 रुपए की टिकट पर डेढ़ करोड़ की लॉटरी इस बार कुलविंदर सिंह की निकली है। वह रूपनगर जिले के नुरपुर बेदी इलाके के रहने वाले हैं। आज वह प्राइज राशि के लिए आवेदन करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पैसे कहा खर्च करेंगे। उनके पिता जी ही इस बारे में फैसला लेंगे। हमारा 2 से 4 करोड़ का नुकसान हो चुका है। कुलविंदर की इस बार की मंथली लॉटरी निकली है। कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान है। वह कभी कभी लॉटरी की टिकट खरीदते हैं। इस बार वह किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेककर आए थे। वह खाना लेने के लिए किसी रेहड़ी पर गए थे। वहां पर 300 रुपए बना था। मेरे पास 300 खुले नहीं थे, 500 रुपए जेब थे। वहीं पर यह उनका लॉटरी स्टाल लगा हुआ था। पैसे खुले करवाने के लिए 200 रुपए की लॉटरी ले ली है। दुबई में करते थे ड्राइवरी
परिवार जाइंट फैमिली है। तीन भाई है। तीनों की शादी हो चुकी है। माता पिता और बच्चे है। दस साल पहले मैं दुंबई में रहा हूं। वहां पर मैं ड्राइवरी करता थीा। 2008 से 2016 तक वहां पर रहा है। वहां से आकर खेती शुरू कर दी। मैंने उस समय कभी नही सोचा था कि मैं डेढ़ करोड़ जीता था।
Source link
रोपड़ के कुलविंदर ने डेढ़ करोड की लॉटरी जीती:200 रुपए से खरीदे टिकट से चमकी किस्मत; बोले-पिता को सारे पैसे देंगे
