Related Posts

रोडवेज बस की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत:गुरुग्राम में सोहना के घामडोज टोल के पास हादसा, यूपी का रहने वाला था मृतक




गुरुग्राम के सोहना के घामडोज टोल के पास हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गार्ड सड़क पार कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय अफजल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घामडोज टोल के पास चल रहे एक निर्माण कार्य में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चाय पीने के लिए सड़क पार कर रहा था जानकारी के अनुसार, सेक्योरिटी गार्ज चाय पीने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गार्ड ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड को तुरंत सोहना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें