spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी स्कारपियो मामला: 20 फीट से अधिक घसीटने के निशान:दो माह पहले खरीदी, दो एयरबैग खुले मिले, ATM रिन्यू करवाने आए थे रिटायर SI




रेवाड़ी में पटौदी रोड पर स्कूटी को टक्कर मारने के बाद स्कारपियों ने करीब 20 फीट तक अपने साथ घसीटा था। जिससे स्कूटी सवार जैतपुर निवासी बीएसएफ के रिटायर एसआई ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज की मौत हो गई थी। घटना स्थल पर टक्कर के बाद सड़क पर काफी दूर त स्कूटी के बिखरे पार्ट और घसीटने के निशान मिले है। मौके पर मिले स्कारर्पियों के दो एयरबैग खुले मिले है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि कार में ड्राइवर के अलावा एक और यात्री सवार थे। कार इसी साल फरवरी माह में खरीदी गई थी। सदर पुलिस ने बेटे तेजेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम आज होगा। स्कूटी फंसने से कार छोड़ी जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद स्कूटी कार के नीचे फंस गई। कार चालक ने स्कूटी को कार से अलग करने के लिए उसे घसीटता रहा। जब स्कूटी नहीं निकली और आसपास के लोग पहुंचने लगे तो ड्राइवर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इलेक्ट्रिक स्कूटी पर थे सवार गांव जैतपुर निवासी तेजेंद्र ने बताया कि उसके पिता इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाते थे। बुधवार को एक्सपायर हो चुके एटीएम को रिन्यू करवाने के लिए रेवाड़ी आए थे। फिर बाजर से शॉपिंग करने क बाद शाम को घर जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से टक्कर मारकर स्कूटी को 100 मीटर से अधिक घसीटा गया, उससे यह एक्सीटेंड कम और हत्या का मामला अधिक लग रहा है। उन्होंने बताया कि हम दोनों भाई प्राइवेट जॉब करते हैं। बड़े भाई गजेंद्र बंगलौर से आ रहे हैं। कंपनी को लिखेंगे पत्र सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि रोड पर कार द्वारा स्कूटी को घसीटने के निशान मिले है। कार पर टैंपरेरी नंबर प्लेट लगी हुई है। कार मालिक का पता लगाने के लिए कंपनी को पत्र लिखेंगे। मालिक का पता चलने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles