पीडब्ल्यूडी ने सरकुलर रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। बुधवार दोपहर ठेकेदार ने अंबेडकर चौक से कंक्रीट बिछाना शुरू कर रोड का निर्माण कार्य शुरू किया। पुनर्निर्माण के लिए एक जून से रोड को तोड़ना शुरू किया था। जिसका मलबा तभी से रोड पर पड़ा हुआ था। जिससे अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक व्यापारियों और दुकानदारों का काम धंधा चौपट रहा था और उन्हें आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। निर्माण शुरू होने से अब समस्याओं से जल्द राहत मिलने की उम्मीद बनी है। इसके निर्माण पर करीब 2.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शहर का सबसे व्यस्त मार्ग सरकुलर रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। दिल्ली-रोहतक रोड और बाजार से जुड़े होने के कारण धारूहेड़ा चुंगी से बस स्टैंड तक वाहनों का सबसे अधिक दबाव रहता है। लोक निर्माण विभाग (PWD) इस पूरी परियोजना पर करीब 2.50 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। सड़क को भारी वाहनों का आवागमन देखते हुए करीब एक फीट गहराई तक ठोस कंक्रीट बिछाई जाएगी। ठेकेदार को एक महीने का समय सरकुलर रोड को अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक तोड़ने का काम 1 जून को शुरू किया था, जो पिछले सप्ताह पूरा हो गया है। अब इस उखड़े हुए हिस्से पर कंक्रीट डालना शुरू कर दिया है। निर्माण पूरा करने लिए ठेकेदार को एक महीने की समय मिला, लेकिन सड़क पर फैले मलबे और मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस अवधि में काम पूरा हो पाएगा इसकी संभवना कम ही दिख रही हैं। परेशानी से बचने के लिए क्या करें? यह रोड बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजारों को जोड़ने के साथ-साथ नारनौल, महेंद्रगढ़, दिल्ली, रोहतक और पटौदी की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का मुख्य जरिया है। ऐसे में भारी जाम से बचने के लिए वाहन चालक इन बातों का ध्यान रखें
Source link
