![]()
रेवाड़ी के भैरू चौक पर गहने खरीदने आए दो व्यक्ति दुकान से करीब 9 लाख के गहने चुरारकर फरार हो गए। दूसरे ग्राहक को गहने दिखाने के लिए बक्शा देखा तो उससे आभूषण गायब मिले। दुकान में लगे सीसीटीवी देखने के बाद इसका खुलासा हुआ। घटना दोपहर 2:40 से 2:50 के बीच अंजाम दी गई। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 450 रुपए में खरीदा ताबीज जैनी जवैलर्स के संचालक सौरभजीत ने बताया कि शनिवार को दोपहर उनके पिता विजय जैन दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर दो व्यक्ति आए। पहले उन्होंने 450 रुपए नकद देकर एक ताबीज खरीदा। इसके बाद उन्होंने टॉपस दिखाने को कहा। मेरे पिता ने अलमारी से निकालकर टॉपस की जोड़ी दिखाई तो उन्होंने पूरा बॉक्स ही बाहर सामने रखने की बात कही। जिस पर मेरे पिता ने बॉक्स वहां रख दिया। इसके बाद आरोपियों ने किसी बहाने से मेरे पिता का ध्यान भटकाया और बॉक्स से करीब 60 ग्राम सोने सहित 9 लाख के आभूषण चुरा लिए। आभूषण चुराने के बाद आरोपी पंसद नहीं आने की बात कहकर वहां से चले गए। रविवार शाम को हुआ घटना का खुलसा सौरभजीत ने बताया कि रविवार शाम एक परिचित गहने लेने के लिए आया। दुकान पर जाकर देखा तो बॉक्स से गहने गायब मिले। पूछने करने पर मेरे पिता ने दोपहर को आए दो ग्राहकों के बारे में बताया। जिसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि उन्हीं दो व्यक्तियों ने गहने खरीदने के बहाने मेरे पिता का ध्यान भटकार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने सीआईए रेवाड़ी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
रेवाड़ी में 10 मिनट में 9 के गहने चोरी, Video:चांदी का ताबीज खरीदा, टॉपस दिखाने के बहाने मंगवाए, दो व्यक्तियों ने की वारदात







