spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में पुलिस- गोतस्कर में मुठभेड़:गोली लगने से एक घायल, पांच गोवंशों को कराया गया मुक्त, फरार आरोपियों की तलाश




नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। उजीना-संगेल नहर पटरी इलाके में हुई इस घटना में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो-तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। घायल आरोपी की पहचान पलवल जिले के हथीन निवासी इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इरशाद के बाएं पैर में गोली लगी। उसे तत्काल उपचार के लिए शाहिद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से देसी कट्‌टा और कारतूस बरामद मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने पांच गोवंश, एक देसी कट्टा और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई नूंह सीएस स्टाफ प्रभारी निरीक्षक डॉ. सुनील के नेतृत्व में की गई। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि घायल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित गो-तस्कर गिरोह का हिस्सा है या नहीं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड, पूर्व में दर्ज मामलों और अन्य राज्यों व जिलों में सक्रिय नेटवर्क की भी गहनता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। नूंह पुलिस ने दोहराया है कि जिले में गो-तस्करी और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था भंग करने वाले या पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles